शादी को लेकर तनाव ने दो जिंदगियां छीनी, युवक ने जहर खाया और महिला ने फांसी लगाई

इंदौर:शहर के वाणगंगा क्षेत्र में एक युवक ने जहां विवाह न होने के तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया, वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी. दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, गोकुलधाम सिटी में रहने वाले 32 वर्षीय रवि पिता शेरसिंह ने बुधवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

परिजनों के मुताबिक वह पिछले आठ दिनों से शादी की बात को लेकर घर में लगातार विवाद कर रहा था. तराफे लगाने का काम करने वाला रवि कल शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और भाई राजेश से बहस शुरू कर दी. उसने उलाहना दिया कि उसकी उम्र निकल रही है और परिवार उसके विवाह को लेकर गंभीर नहीं है. झगड़ा बढ़ने पर भाई और भाभी घर से बाहर चले गए. इसी दौरान मां लक्ष्मीबाई और पिता शेरसिंह ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार यही कहता रहा कि उसकी शादी कब होगी.

बीमारी के चलते नहीं हो पा रहा था विवाह
परिजनों का कहना है कि रवि को त्वचा संबंधी बीमारी थी, जिसके कारण रिश्ते नहीं हो पा रहे थे. कामकाज भी सीमित था, आर्थिक तंगी और बीमारी की वजह से वह तनाव में रहता था. घर के पीछे जाकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया. कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बड़े अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि वह पहले भी घर में आत्महत्या की धमकी दे चुका था, जिससे परिवार को लगा था कि वह ऐसा कदम नहीं उठाएगा, लेकिन इस बार उसने सही में जान दे दी. दूसरी घटना हीरानगर क्षेत्र के भानगढ़ की है, जहां 26 वर्षीय मंजू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है. पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है

Next Post

इंदिरा जयंती पर कांग्रेसजनों ने मजबूत भारत बनाने का लिया संकल्प

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर: आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी के सपनों का मजबूत भारत बनाने का संकल्प लिया. कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए बताया कि देश की सेवा करते हुए अपने […]

You May Like