इंदिरा जयंती पर कांग्रेसजनों ने मजबूत भारत बनाने का लिया संकल्प

इंदौर: आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी के सपनों का मजबूत भारत बनाने का संकल्प लिया. कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए बताया कि देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है. हमें भी देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने हेतु तैयार रहना चाहिए.

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विपिन वानखेड़े एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जिस समय इंदिरा गांधी भारत का नेतृत्व कर रही थी, उस समय पर पूरा विश्व भारत के नाम से कांपता था. इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि उन्होंने बांग्लादेश के रूप में नए राष्ट्र का निर्माण करवाया.

हम सबको यह संकल्प लेना है कि इंदिरा के सपनों का मजबूत भारत बनाएंगे. इंदिरा जी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. हम भी राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने को हमेशा तैयार रहेंगे. इंदिरा जयंती पर संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, राजा चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, रमेश घाटे, इम्तियाज बेलिम, शेलू सेन, दिलीप उदल, दौलत पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे.

Next Post

नाबालिग से रेप के आरोपी भूमाफिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर: दलित समाज की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी भूमाफिया संजय दुबे की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी. बच्ची गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया था, वह साढ़े तीन माह के गर्भ से थी. मामला सामने आने के सात दिन बाद भी गिरफ्तारी […]

You May Like

Play sound