टी20 सीरीज में भारत से मिली हार के बाद मिचेल मार्श का बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हारा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का बयान सामने आया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को ब्रिसबेन में खेला गया टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने की वजह से 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती। मैच के बाद हुए प्रेजेंटेशन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी को लेकर अहम बयान दिया।

मुझे लगता है, मैं ही कप्तान रहूंगा- मिचेल मार्श

प्रेजेंटेशन के दौरान मिचेल मार्श से पूछा गया कि टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा और क्या पैट कमिंस भी कप्तानी के दावेदार हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए मार्श ने कहा कि मुझे लगता है, मैं ही कप्तान रहूंगा।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप 2024 मिचेल मार्श की कप्तानी में खेला था। ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में हार के बाद मार्श की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अपने जवाब से उन्होंने आत्मविश्वास दिखाया कि भारत और श्रीलंका में आयोजित अगले टी20 विश्व कप में भी वही ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे।

Next Post

क्विंटन डी कॉक ने कोहली-विलियमसन को छोड़ा पीछे

Sun Nov 9 , 2025
क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला फैसलाबाद […]

You May Like