क्विंटन डी कॉक ने कोहली-विलियमसन को छोड़ा पीछे

क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वहीं, इस मुकाबले में टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बार फिर अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और वनडे क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।

 

Next Post

झारखंड में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में तीन डिग्री तक आई गिरावट

Sun Nov 9 , 2025
रांची, 09 नवम्बर (वार्ता) झारखंड में सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में ठंड और […]

You May Like