मुंबई 31 जनवरी (वार्ता) आयातकों और बैंकराें की डॉलर मांग सुस्त रहने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 86.63 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ।
इसी तरह इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.63 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया एक पैसे फिसलकर 86.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 86.67 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.57 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 86.63 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ।
