नववर्ष से पहले रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से मंदिरों तक बीडीडीएस टीम का सर्च ऑपरेशन

इंदौर. नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंदौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई. बुधवार को दिनभर शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बीडीडीएस टीम द्वारा लाइव सर्च और चेकिंग अभियान चलता रहा. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अचानक पहुंची टीमों को देखकर आम लोग भी सतर्क नजर आए.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर यह विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) आरके सिंह और पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) राजेश व्यास के मार्गदर्शन में की जा रही है. बुधवार को बीडीडीएस टीम और सुरक्षा शाखा ने रेलवे स्टेशन, सरवटे बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, रणजीत हनुमान मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, आरआर कैट परिसर, राजवाड़ा क्षेत्र और प्रमुख मॉल में सघन तलाशी ली. डॉग स्क्वॉड के साथ एचएचएमडी और अन्य आधुनिक उपकरणों से हर संदिग्ध स्थान की जांच की गई. अचानक हुई इस चेकिंग के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए. अधिकारियों का कहना है कि शहर में इसी तरह सघन और अचानक चेकिंग पूरी रात चलता रहेगा.

Next Post

कार से पहुंचे लुटेरों ने ड्राइवर पर हमला कर नगदी, मोबाईल लूटा

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत हाईवे गौर नदी के ब्रिज के पास कार से पहुंचे लुटेरों ने मालवाहक रोका और डंडे से हमला कर चालक की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 4-30 बजे मनीष बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम परियट उर्दुआ ने रिपोर्ट […]

You May Like