सीआईएसएफ की बड़ी उपलब्धि: पचास प्रतिशत महानिरीक्षक महिलाएं

नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और बल में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत अधिकारियों में से आधी यानी पचास प्रतिशत महिलाएं हैं।

सीआईएसएफ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा है कि बल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बल में महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर 50 प्रतिशत कैडर अधिकारी महिलाएँ हैं जो महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी के प्रति बल की वचनबद्धता का प्रमाण है।

यह देश के सभी सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों का सबसे अधिक अनुपात है। ये अधिकारी बल के प्रमुख विभागों और फील्ड संरचनाओं का नेतृत्व कर रही हैं। बल की ओर से कहा गया है कि यह महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और नेतृत्व में भागीदारी के प्रति बल की प्रतिबद्धता का प्रमाण और राष्ट्रीय सुरक्षा में नारी शक्ति की भागीदारी के देश के प्रयासों के अनुरूप है।

नेतृत्व करने वाले पदों पर महिलाओं की संख्या बढना सीआईएसएफ के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इस तरह यह बल वर्दीधारी सेवाओं में महिलाओं के उचित प्रतिनिधित्व तथा उनकी सार्थक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Next Post

बिहार सरकार ने छह हवाई अड्डों के निर्माण को लेकर एएआई से किया समझौता

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) बिहार सरकार ने राज्य में छह नये क्षेत्रीय हवाई अड्डों के निर्माण के लिए सोमवार को यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बिहार निवास में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा […]

You May Like

मनोरंजन