कार से पहुंचे लुटेरों ने ड्राइवर पर हमला कर नगदी, मोबाईल लूटा

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत हाईवे गौर नदी के ब्रिज के पास कार से पहुंचे लुटेरों ने मालवाहक रोका और डंडे से हमला कर चालक की नगदी और मोबाइल लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 4-30 बजे मनीष बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम परियट उर्दुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मौजी मिल्क कम्पनी में ड्रायवर की नौकरी करता है। आटो मालवाहक क्रमांक एमपी 20 जेड के 0563 में दूध लेकर खजरी खिरिया वायपास जबलपुर से मंडला जगदीश यादव को दूध देने जा रहे थे, हाईवे गौर नदी के ब्रिज को पार किये तभी उसके पीछे से सफेद कार में बैठे लडके ने उससे गाड़ी रोकने के लिये कहा, उसने अपना मालवाहक आटो नही रोका और अपनी गाड़ी रांग साईड में ले गया, कैदीखाना होटल के सामने वाले ब्रिज के पास पहॅुचा उसी समय उन्होने अपनी सफेद कार उसके मालवाहक आटो के आगे लगा दी उसने अपना मालवाहक आटो रोका, कार से 3 लोग उतर कर आकर उससे बोले कि तुमने पुल के पास एक्सीडेंट किया है, उसने मना किया तभी उनमें से एक व्यक्ति ने डंडे से हमलाकर उसे दोनों पैर में चोट पहॅुचा दी। एक व्यक्ति ने उसकी जेब में हाथ डालकर मोबाइल एवं 2 हजार रूपये निकाल लिया मोबाइल के कवर में एचडीएफसी एटीएम रखा था जो शिवांशु बर्मन के नाम का है तीसरे व्यक्ति ने उसके मालवाहक आटो की चाबी उसके हाथ से छीन ली और तीनों सफेद कार में बैठकर भाग गये।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी 

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत कंकाली मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुनील झारिया उम्र 42 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने सूचना दी कि वह ड्रायवरी का काम करता है। सुबह लगभग 4-45 बजे उसके भाई कृष्णा उर्फ किस्सू झारिया 29 […]

You May Like