कैग की रिपोर्ट पर चर्चा से भाग रहे हैं आप के नेता: सचदेवा

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर विधानसभा में प्रस्तुत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है।

श्री सचदेवा ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत कैग की रिपोर्ट पर चर्चा या जवाबदेही से बचने के लिए आप के विधायक बेबुनियाद, झूठे, उटपटांग विषय उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने कैग की की दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर लंबित रिपोर्ट को सदन में रखा, तो बौखलाई आप ने बजट से पहले पेश किये जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर कुतर्कों के सहारे सदन की कार्यवाही से भाग खड़े हुए।

उन्होंने कहा कि कैग की हर रिपोर्ट केजरीवाल सरकार का एक नया घोटाला खोलती है और आज की रिपोर्ट ने डीटीसी घोटाले को खोला, जिस पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री रहीं आतिशी जवाबदेह हैं और उससे बचने के लिए उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किये बिना बजट प्रस्तुत करने पर सवाल खड़े करने की कोशिश की, लेकिन सफल ना हो सकीं।

उन्होंने कहा कि जहां तक आर्थिक सर्वेक्षण का प्रश्न है, उसके लिए सभी विभागों के ऑडिट की जरूरत होती है, जो श्री केजरीवाल और आतिशी सरकारों के भ्रष्टाचार के कारण हो नहीं पाये है।

श्री सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार अनेक वर्षों से बिना ऑडिट के आर्थिक सर्वेक्षण के नाम पर खुद के बनाये आंकड़े पेश कर दिल्ली को गुमराह करती रही और अंततः उसी का नतीज़ा है कि गिरते- गिरते दिल्ली सरकार के बजट को घाटे का बजट बना गई।

 

 

Next Post

रेलवे ने तीन साल में 99 हजार से अधिक वैगन जोड़े

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) भारतीय रेलवे ने अपनी माल परिवहन क्षमता मजबूत करने के लिए 2022 से अब तक कुल 99 हजार से अधिक वैगन जोड़े हैं। रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि नए वैगन जुड़ने से भारतीय रेल की वैगन […]

You May Like