तिछा फॉल की खाई में गिरने से दो दोस्तों की मौत

इंदौर: तिछा फॉल पर पिकनिक मनाने गए दो युवकों की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई. दोनों युवक झरने के पास खड़े थे, इसी दौरान पैर फिसलने से वे सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरे. सूचना मिलने पर सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया.
मृतकों की पहचान सुमित निवासी राजीव आवास विहार और उसके दोस्त अशोक के रूप में हुई है. घटना तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों युवक घूमने के लिए तिछा फॉल पहुंचे थे और देर रात तक वहीं रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि दोनों झरने के किनारे खड़े थे, तभी अचानक पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरी खाई में जा गिरे. आशंका है कि घटना से पहले दोनों ने शराब पार्टी भी की थी. नशे और अंधेरे के कारण वे खतरनाक किनारे तक पहुंच गए, जिससे यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने पर सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन व रस्सियों की मदद से खाई में गिरे युवकों के शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

ईरान पर महाहमले की तैयारी में अमेरिका और इजराइल, राष्ट्रपति ट्रंप ने 'बिना शर्त सरेंडर' की रखी मांग, तेहरान एयरपोर्ट धमाकों से दहला, कच्चे तेल में भारी उछाल की आशंका

Sat Mar 7 , 2026
तेहरान/वाशिंगटन | ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा है कि ईरान के ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ के बिना कोई समझौता नहीं होगा। वाशिंगटन ने आने वाले समय में अब तक की सबसे […]

You May Like

मनोरंजन