गला घोट कर युवक की हत्या, नदी में मिला शव, नही हुई मृतक की पहचान

रीवा। शहर के बिछिया थाना अन्तर्गत बुधवार की सुबह कुठुलिया मोहल्ले में उस समय हडकम्प मच गया जब नदी में एक युवक का शव मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर जांच की. गले में निशान पाया गया, युवक की गला घोट कर हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिये सिर को पत्थर से कुचला गया और शव को नदी में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान नही हो पाई है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

बुधवार की सुबह बिछिया कुठुलिया के पास से गुजरने वाली बीहर नदी में एक युवक का शव मिला. जिसकी उम्र लगभग 25 से 28 वर्ष की होगी. स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर एफएसएल की टीम के साथ पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला. गले में निशान मिला जिससे यह पता चला कि गला घोट कर युवक की हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिये सिर को पत्थर से कुचल दिया गया. मृतक के पहने हुए पकड़ो में कोई भी पहचान पत्र नही मिला है जिसके चलते उसकी पहचान नही हो सकी. जिले के सभी थानो को सूचना दी गई है और शव संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है. किन परिस्थितियों में युवक की हत्या हुई युवक कौन है तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है.

Next Post

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त

Wed Feb 25 , 2026
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना ने आज बताया कि राजनांदगांव छत्तीसगढ से झांसी उत्तरप्रदेश पिकअप वाहन से 152 किलो गांजा ले जाते हुए घेराबंदी करके चालक रोहित सिंह निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया है। […]

You May Like

Play sound