गोल्डी यादव और दामिनी यादव का होली गीत ‘रंगे में राजा जी’ रिलीज

मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री दामिनी यादव का होली गीत ‘रंगे में राजा जी’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और उभरती हुयी अभिनेत्री दामिनी यादव की जोड़ी में धमाकेदार होली गीत ‘रंगे में राजा जी’ दर्शकों के बीच हलचल मचाने के लिए आ गया है। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘रंगे में राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में दामिनी यादव के साथ नील स्टार नजर आ रहे हैं। इस गाने को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

मर्दानी 3 की सफलता दर्शकों के जबरदस्त प्यार के साथ एक शांत लेकिन बेहद मजबूत संदेश दे रही है : रानी मुखर्जी

Fri Feb 27 , 2026
मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का मानना है कि मर्दानी 3 की सफलता दर्शकों के जबरदस्त प्यार के साथ एक शांत लेकिन बेहद मजबूत संदेश दे रही है। मर्दानी 3 अब तक की मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और आज […]

You May Like