सीएम डॉ यादव का उज्जैन के श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान

भोपाल। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

बालाजी श्याम सरकार मंदिर में महंत श्री मनीष पारिख ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्र से सम्‍मान किया।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान हनुमान जी, श्री खाटू श्‍याम जी और देवी दुर्गा मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की । इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों के कल्याण की कामना की।

Next Post

देरी-धनेरा मार्ग पर बैल से टकराई बाइक,19 वर्षीय युवक की मौत

Fri Apr 3 , 2026
छतरपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेरा निवासी विशाल नाथ गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से जा रहा था, तभी देरी और धनेरा के बीच उसकी बाइक अचानक सामने आए एक […]

You May Like