दो माह से न्याय की आस में घायल किसान, पिता ने दी चेतावनी

सीहोर। खेत में झूल रहे 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आकर घायल हुए ग्राम बड़वेली निवासी किसान सतीश मेवाड़ा को दो माह बाद भी न्याय नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है.

पीडि़त किसान के बुजुर्ग पिता प्रहलाद सिंह मेवाड़ा ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों, अधीक्षण यंत्री, कार्यापालन यंत्री सहायक यंत्री श्यामपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो वे घायल बेटे को हाथ ठेले पर लेकर दिल्ली जाएंगे और जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक न्याय की गुहार लगाएंगे. पीडि़त के समर्थन में जिले के करीब 25 गांवों के 500 से अधिक किसान पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे हैं. किसानों के अनुसार, कलेक्टर, एसपी, विद्युत मंडल एमडी सहित मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, राज्यपाल और अन्य जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं. मंगलवार को भी किसानों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया.

किसानों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री के नाम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, प्रभारी मंत्री, मुख्य सचिव, मानव अधिकार आयोग के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर गिरीराज सिंह परिहार एवं एएएसपी प्रशांत चौबे को ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए विद्युत मण्डल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, पीडि़त घायल किसान को 25 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. पीडि़त किसान के पिता प्रहलाद सिंह मेवाड़ा ने कहा कि उसके पुत्र सतीष मेवाड़ा को सरकार से न्याय नही मिला तो दिल्ली जाकर हाथ ठेले पर लेकर जंतर मंतर से प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर सरकार से न्याय मांगेंगे.

 

 

Next Post

अभाविप ने कॉलेज में तालाबंदी कर सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 2 , 2026
भैरूंदा। विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय महाविद्यालय में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया तथा एसडीएम के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कई सुविधाओं के […]

You May Like

मनोरंजन