देरी-धनेरा मार्ग पर बैल से टकराई बाइक,19 वर्षीय युवक की मौत

छतरपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेरा निवासी विशाल नाथ गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से जा रहा था, तभी देरी और धनेरा के बीच उसकी बाइक अचानक सामने आए एक बैल से टकरा गई।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Next Post

एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध को रोकने की अपील की

Fri Apr 3 , 2026
न्यूयॉर्क, 03 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका ईरान युद्ध पूरे क्षेत्र को एक व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रहा है, जिससे वैश्विक आर्थिक और मानवीय संकट पैदा हो सकता है। श्री गुटेरेस ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के […]

You May Like