दसवीं कक्षा का आखिरी पेपर आज

जबलपुर: 10 फरवरी से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में दसवीं कक्षा का आज अंतिम पेपर है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को दसवीं कक्षा में हिंदी विषय का पेपर है। यह पेपर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 100 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 23 हजार 938 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा सभी केंद्रों पर निरीक्षण कर नकल करने वालों पर नजर रखी जाएगी।
बारहवीं में उर्दू-मराठी का पेपर
जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत बारहवीं कक्षा में भी शुक्रवार को उर्दू एवं मराठी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। बारहवीं में इन दोनों ही विषय लेने वाले परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। जिनकी संख्या भी विद्यार्थियों के विषय लेने वालों के अनुसार ही होगी। इस परीक्षा की भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

Next Post

बुजुर्ग दुकानदार पर हमला

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर:गोसलपुर थाना अंतर्गत कछपुरा बायपास पर एक वृद्ध दुकानदार से शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर डंडे से हमला कर दिया गया‌।पुलिस के अनुसार ग्राम पाली टोरिया निवासी 66 वर्षीय भूपत प्रसाद पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कछपुरा बायपास के पास उनका हरिओम नाम से ढाबा […]

You May Like

मनोरंजन