खेत में मिली लाश

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत पडवार कला में एक अज्ञात युवक का शव खेत में पड़ा मिला ।जानकारी के अनुसार, पड़ाव कला में प्रकाश पटेल का खेत है । खेत में काम करने वाले मजदूर वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया।

पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना खेत मालिक प्रकाश पटेल और गांव के कोटवार धर्मेंद्र चडार को दी। कोटवार धर्मेंद्र चडार पिता गुलाब सिंह चडार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के आसपास है। जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।

Next Post

त्रिवेणी हिल्स पर फोरलेन पुल, खोलेगा सिंहस्थ के नए रास्ते

Thu Jun 18 , 2026
उज्जैन: इंदौर से महाकाल की नगरी पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्ग बनने जा रहा है, त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे शिप्रा नदी के ऊपर ब्रिज का निर्माण हो रहा है. ये मार्ग ग्राम सिकंदरी होता हुआ सिंहस्थ बायपास मार्ग से कनेक्ट होगा.इस प्रस्तावित फोरलेन पुल और […]

You May Like