मंत्रालय के विपणन अधिकारी को शिवराज ने किया निलंबित 

नई दिल्ली,केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मंत्रालय के एक विपणन अधिकारी अनुराग को सीहोर जिले के दो निजी वेयरहाउस के संचालकों से सब्सिडी पास करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग सीहोर जिले के दौरे पर था. इस दौरान उसने दो निजी वेयरहाउस का निरीक्षण किया और वहां संचालकों से सब्सिडी पास करने के बदले अवैध राशि की मांग की. जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने भैरुंदा तहसील में स्थित शिवाय वेयरहाउस के संचालक से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के ग्राम बेहराखेड़ी में स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की घूस मांगी थी. दोनों ही जगहों से कुल 1 लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी, जिससे परेशान होकर वेयरहाउस संचालकों ने इस मामले की सीधी शिकायत सीधे केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाई. मंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए. मंत्री के आदेश के तत्काल बाद कृषि मंत्रालय ने आदेश जारी कर विपणन अधिकारी अनुराग को निलंबित कर दिया. इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई है.

Next Post

फर्जी सिम कार्ड जारी करने वालों के खिलाफ केंद्रीय दूरसंचार विभाग सख्त

Mon Sep 21 , 2026
नई दिल्ली, केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने मध्यप्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के खुलासे के बाद फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने के मामलों के खिलाफ देशव्यापी स्तर पर कड़ी कार्रवाई और सख्त चेतावनी जारी की है. भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालय द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम दूरसंचार विभाग के […]

You May Like