श्री कृष्ण गोवर्धन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

भोपाल। टी.टी. नगर स्थित पाल समाज श्री कृष्ण गोवर्धन मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मंदिर से शुरू होकर चक्की चौराहा, सेकंड स्टॉप जैन मंदिर, माता मंदिर, टीन शेड और न्यू मार्केट होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते रहे और आतिशबाजी से उत्सव का माहौल बना रहा। समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह बघेल एवं मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह पाल ने बताया कि महोत्सव में पाल, बघेल, धनगर, यादव, गुर्जर सहित विभिन्न समाजों के हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। 16 जुलाई को विभिन्न वैदिक अनुष्ठान होंगे, जबकि 17 जुलाई को प्राण-प्रतिष्ठा, महाआरती और दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Next Post

मिडिल ईस्ट में जंग और भड़की! अमेरिका ने 5वें दिन फिर दागीं मिसाइलें, ईरान ने भी किया जोरदार पलटवार

Thu Jul 16 , 2026
मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है। अमेरिका द्वारा ईरान के तेल टैंकर को निशाना बनाने के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर भीषण हमला कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों के […]

You May Like