सागर आईजी इरशाद अली ने किया जबेरा थाने का औचक निरीक्षण

जबेरा/दमोह। सागर रेंज के आईजी इरशाद अली ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जबेरा थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, एसडीओपी अर्चना अहीर व थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बाउंड्री वॉल से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देने, थाने के पीछे साफ-सफाई कराने और वहां वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने एवं कंडम हो चुके क्वार्टरों को हटवाने तथा पुराने थाना परिसर में भी साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।

आईजी इरशाद अली ने क्षेत्र में अपराधों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने, फरार आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके साथ ही आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, शिकायतों का समय पर निराकरण करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के रखरखाव, स्वच्छता और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Next Post

मुरली श्रीशंकर की टखने की सर्जरी हुई

Thu Oct 15 , 2026
लंदन, 15 अक्टूबर (वार्ता) जापान में एशियाई खेलों के दौरान चोटिल हुए भारतीय लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर के दाहिने टखने की सर्जरी हुई है। अब उनका पूरा ध्यान 2027 के एथलेटिक्स सीज़न में वापसी करने पर है।27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस सर्जरी की पुष्टि […]

You May Like

Play sound