70 वर्ष से अधिक आयु वालों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य, पंचायत स्तर पर अभियान

भोपाल: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों की अब खैर नहीं. इस बात के संकेत कलेक्टर ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिखाए. कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी शामिल हुए. इस बैठक में शिशु और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई. बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंहं ने कहा कि एएनसी पंजीयन बढ़ाने, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन, समय पर रेफरल तथा सुरक्षित प्रसव कराने पर स्वास्थ्य कर्मी विशेष ध्यान दें. इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही जाएगी.
आयुष्मान कार्ड से कोई भी न रहे वंचित
भारत सरकार ने देश में गरीब और असहाय लोगों मरोजों के लिए आयुष्मान योजना संचालित की है जिससे कोई भी गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीज उपचार से वंचित रह सके.जिले में कोई भी बीमार व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे. जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर कार्य किया जाए.
70 वर्ष से अधिक आयु वालों के शत प्रतिशत बने आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 600 से अधिक निजी स्वास्थ्य संस्थान एवं 32 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएं पंजीकृत की जा चुकी हैं। जिला पंचायत सीईओ ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने हेतु पंचायत स्तर से डेटा संकलन कर अभियान चलाया जाए.
30 जनवरी से कुष्ठ उन्मूलन अभियान
कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए कुष्ठ उन्मूलन विभाग द्वारा स्पर्श जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है. यह अभियान 30 जनवरी से प्रारंभ होगा. इस अभियान का उद्देश्य जिले में कोई भी व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीज न रहे.

Next Post

स्लॉटर हाउस मामले में जांच ठप, कमेटी गठन का इंतजार

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल: स्लाटर हाउस के मामले में नगर निगम की जांच अधर में है. अभी तक आयुक्त कार्यालय नगरीय प्रशासन द्वारा जांच कमेटी का गठन ही नहीं किया गया है. जबकि नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में नगरीय प्रशासन आयुक्त को 21 जनवरी को जांच कमेटी गठित करने के लिए […]

You May Like