रेलवे ने तीन साल में 99 हजार से अधिक वैगन जोड़े

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) भारतीय रेलवे ने अपनी माल परिवहन क्षमता मजबूत करने के लिए 2022 से अब तक कुल 99 हजार से अधिक वैगन जोड़े हैं।

रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि नए वैगन जुड़ने से भारतीय रेल की वैगन क्षमता में बड़ा सुधार हुआ है।

मंत्रालय ने कहा,‘‘रेल लॉजिस्टिक्स को सशक्त बनाने और माल परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए, भारतीय रेलवे ने 2022 से 16 मार्च 2025 तक कुल 99,113 वैगन शामिल किए हैं, जिससे वैगन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।”

Next Post

दिल्ली भाजपा सरकार बिजली के दामों को नियंत्रित रखने के लिये पूरी तरह है प्रतिबद्ध: सूद

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार बिजली दरों को लेकर राजधानी की जनता पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी और बिजली दरों को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ऊर्जा मंत्री कार्यालय […]

You May Like