रीवा में पुलिस नें कब्र से निकलवाई लाश, 20 दिन पूर्व हुई थी मौत

रीवा,  रीवा पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के 20 दिन बाद शव को कब्र खोदकर बाहर निकलवाया है. शव को कब्र से बाहर निकालने की वजह उसकी मौत के कारणों का पता लगाना है. बता दे की परिजनों ने जिस शख्स की मौत को महज सामान्य मौत समझकर दफना दिया था, अब उसी शख्स की मौत पर शंका जाहिर करते हुये पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. फिलहाल पुलिस नें सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुये आज शव को गृह ग्राम स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र से बाहर निकलाया है और अब उसकी मौत का कारण जानने पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

दरअसल मामला रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि 9-10 जुलाई की दरमियान कुठुलिया मोहल्ले में रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद लुकमान नामक शख्स की आकस्मिक मौत हो गई थी. युवक की मौत के बाद परिजनों नें बिना पोस्टमार्टम के ही शव को बैकुण्ठपुर स्थित ग्रह ग्राम के कब्रिस्तान में दफना दिया था. फिलहाल उक्त घटना के तकरीबन 20 दिन बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आशंका व्यक्त करते हुये शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की. मामले में परिजनों द्वारा जताई गई आशंका और पोस्टमार्टम कराने की मांग पर बिछिया थाना प्रभारी ने सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुये और स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर कब्र में दफन शव को बाहर निकलवाया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. मृतक के भाई मोहम्मद दाउद ने बताया कि उन्हें अपने भाई की मौत पर शंका है कि उसकी जान ली गई है. हालाकि जान किसने ली यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है. फिलहाल पुलिस नें शव को कब्र से बाहर निकलवा लिया है और अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Next Post

सरपंच का अनशन समाप्त, हटेंगे सचिव...!

Thu Jul 30 , 2026
सीधी । ग्राम पंचायत अमरपुर में प्रभारी सचिव की मनमानी से प्रभावित जनहित के कार्यों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सरपंच ने अधिकारियों के आश्वासन पर अनशन तोड़ा। सरपंच का अनशन प्रभारी सचिव के हटने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर […]

You May Like