
इंदौर. सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस महू ने शुक्रवार को मॉल रोड पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 80 से अधिक वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई.
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और एएसपी रूपेश द्विवेदी व डीएसपी ट्रैफिक नितिन सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में सेना पुलिस भी शामिल रही. चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई की गई. साथ ही वाहनों के रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और नंबर प्लेट आदि दस्तावेजों की भी जांच की गई. कार्रवाई में 26 वाहनों पर चालान बनाया गया, जबकि नाबालिग वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाएं.
