पार्टियाँ बदलने से हल नहीं होंगी जनसमस्याएं, इसके लिए जनशक्ति को विकसित करना होगा – अरुण कुमार

ग्वालियर: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के संस्थापक महासचिव शिवदास घोष के स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय जनसभा का आयोजन मानस भवन में किया गया।
जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आजादी आंदोलन में सक्रिय क्रांतिकारी शिवदास घोष ने यह महसूस कर लिया था कि आजादी क्रांतिकारियों के आदर्शों के अनुसार नहीं मिली बल्कि यह सत्ता का स्थानांतरण मात्र हुआ है और देश का पूंजीपति वर्ग सत्ता में काबिज हो गया है।

इसलिए आजादी आंदोलन का फल देश के बहुसंख्यक मेहनतकश जनता मजदूर, किसानों को नहीं मिलेगा । इसलिए शिवदास घोष ने 24 अप्रैल 1948 को पार्टी का गठन किया। तब से लेकर आज तक पार्टी पूरे देश मैं लगातार जनजीवन की ज्वलनत समस्याओं के खिलाफ जन आंदोलन संगठित करती आई है।उन्होंने कहा कि आज कई देशों में युद्ध चल रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेडा हुआ है। इजराइल फिलिस्तीन में जनसंहार कर रहा है।

दुनिया तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। लेनिन ने कहा था कि साम्राज्यवाद युद्धों को जन्म देता है । आज हम देख रहे हैं कि विश्व साम्राज्यवाद अमेरिका के नेतृत्व में किस तरह अपनी मुनाफे के लिए दुनिया के ऊपर युद्ध थोप रहा है। आज दुनिया के सभी देश को साम्राज्यवादी अमेरिकी इजरायली साम्राज्यवाद के खिलाफ फिलिस्तीन के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। हमारे देश की जनता चौतरफ़ा समस्याओं का सामना कर रही है। पार्टी राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप आर. बी. ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की राज्य कमेटी सदस्य रचना अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन राज्य कमेटी सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने किया।

Next Post

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी से गिरावट

Fri Aug 8 , 2025
‘सुबह’ ‘के’ ‘कारोबार’ में ‘दिखी’ ‘बिकवाली’, ‘वैश्विक’ ‘बाजारों’ के ‘नकारात्मक’ ‘रुझान’ का ‘असर’, ‘क्या’ ‘पूरा’ ‘दिन’ ‘रहेगी’ ‘गिरावट’? मुंबई, 08 अगस्त 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट का रुख जारी है। आज सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 145 अंक की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी […]

You May Like