सिहस्थ:रेलवे ने बनाई 800 करोड़ की विकास योजना

उज्जैन:महाकुंभ 2028 की तैयारी का जायजा लेने के लिए महाप्रबंधक विवेक गुप्ता उज्जैन पहुंचे. उनके साथ डीआरएम अश्वनी कुमार भी थे. रेलवे के जीएम ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान नई ट्रेन चलाई जाएगी और 800 करोड़ की विकास योजना तैयार की गई है. जीएम ने अवैध निर्माण अतिक्रमण को लेकर खासा जोर दिया, उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर कब्जों की शिकायत मिली है जिसे दूर किया जाएगा.

नवभारत से चर्चा में रेलवे महाप्रबंधक विवेक गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं को अन्य यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराएंगे, सभी ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे, उज्जैन स्टेशन से लेकर आसपास के बाकी स्टेशनों के लिए विकास योजना बनाई गई है सिंहस्थ के पहले सभी काम पूर्ण होंगे.
डीआरएम की तबीयत बिगड़ी
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की बुधवार को उज्जैन में अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह सिंहस्थ से जुड़ी रेलवे की तैयारी का प्रजेंटेशन लेने आए जीएम विवेक कुमार गुप्ता के साथ उज्जैन आये थे. रेलवे स्टेशन के पास होटल अवंतिका में उन्हें चक्कर आया और वे अचेत हो गए, उन्हें तुरंत अवंती अस्पताल ले जाया गया, हालांकि बाद में उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।
रोप- वे और नए स्टेशन पर असमंजस
महाप्रबंधक विवेक गुप्ता ने चर्चा में बताया कि रोप-वे को लेकर हमारी पूरी तैयारी है, मध्य प्रदेश सरकार से कोऑर्डिनेशन करके आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे हमने साइट खाली करने के लिए भी निर्देश दे दिए हैं. साथ ही सिंहस्थ के पहले यदि रेलवे स्टेशन का निर्माण नए सिरे से हो सकता है तो संभावनाएं देख रहे हैं. हालांकि यात्रियों को दिक्कत न आए, ऐसे में हम वही काम करेंगे जो जरूरी होगा.
महाकाल दर्शन कर तैयारी को देखा
बुधवार को मुंबई से सुबह 7.30 बजे अवंतिका एक्सप्रेस में लगे स्पेशल कोच से महाप्रबंधक विवेक गुप्ता उज्जैन पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने सबसे पहले श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए. दर्शन के बाद वे सीधे स्टेशन पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यहां उन्होंने स्टेशन के एंट्री-एक्जिट सहित नए प्लेटफॉर्म नंबर 7 सहित प्लेटफार्म नंबर 6, 8 व 1 का भी निरीक्षण किया.
पांच स्टेशनों का उन्नयन होगा
नईखेड़ी, पिंगलेश्वर और विक्रमनगर, चिंतामण और पंवासा रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया, इन स्टेशनों को सिंहस्थ के लिए विकसित किया जा रहा है. इसके बाद रेलवे कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी कमेटी के सदस्यों से चर्चा की. शाम 7 बजे अवंतिका एक्सप्रेस से मुंबई के लिये रवाना हुए.

Next Post

इजराइल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव

Thu Jul 17 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव इन दिनों तीन दिवसीय इजराइल दौरे पर हैं, जहाँ वे भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इजराइल के वित्त मंत्री से मुलाकात कर भारत-इजराइल संबंधों, वैश्विक आतंकवाद और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर ने […]

You May Like

मनोरंजन