फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) निर्माता आनंद एल. राय और भूषण कुमार ने फिल्म ‘तेरे इश्क का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है।इस कहानी के केंद्र में ए. आर. रहमान का हाल ही में जारी किया गया साउंडट्रैक है, जिसने पहले ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फिल्म की रिलीज़ के लिए माहौल बना दिया है।

गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येल्लो प्रस्तुत ‘तेरे इश्क में’ के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है और लेखन हिमांशु शर्मा और नीरज यादव हैं। यह ए. आर. रहमान की संगीतबद्ध फिल्म है, जिसके गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

 

 

Next Post

2 मोटर साइकिल की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 2 घायल

Sun Nov 16 , 2025
भिंड:दंदरौआ धाम में चल रही स्वामी अवधेशानंद महाराज की कथा से लौट रहे युवकों की 2 मोटर साइकिल में हुई भिड़ंत में 2 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। 2 लोग जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती कराए गए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like

Play sound