जोन-3 में पुलिस कर रही नवाचार: नशा छोड़ने बच्चों की लगाई ‘पाठशाला’ किया परिवारों संग संवाद

इंदौर:नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को सामान्य जीवन से जोड़ने और परिवारों में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से जोन-3 पुलिस की ओर से विशेष पाठशाला आयोजित की. आयोजन संयोगितागंज अनुभाग के रीगल स्थित कार्यालय में हुआ.कार्यक्रम एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के निर्देशन और एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया. इसके लिए थाना छोटी ग्वालटोली प्रभारी द्वारा नशे की गिरफ्त में आए बच्चों को परिवार सहित उपस्थित होने बुलाया गया.

पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने बच्चों व परिजनों से एक-एक कर बातचीत की. नशे के दुष्प्रभाव, परिवार पर पड़ने वाले असर और भविष्य पर इसके नकारात्मक परिणामों के बारे में समझाया. परिवारों ने भी सहयोग का भरोसा दिया और बच्चों को नशे से दूर रखने का वचन लिया.

सत्र के दौरान विभिन्न प्रश्न पूछकर बच्चों को जागरूक किया. सभी ने सुधार की इच्छा जताते हुए नशे से दूरी बनाने की कसम खाई. परिवारों ने भी संयुक्त रूप से प्रयास कर बच्चों को नशे से बाहर निकालने का संकल्प लिया. एसीपी तुषार सिंह का कहना है कि पुलिस का लक्ष्य नशे पर अंकुश लगाना और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है.

Next Post

नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में आई रोशनी

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: सन्मति ज्ञानोदय समिति शक्तिनगर के वरिष्ठ सदस्य कृपाल चौक निवासी अरूण कुमार जैन के मरणोपरांत परिजनों द्वारा लिया गया उनके नेत्रदान करने का निर्णय दो नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी दे गया।श्री जैन का शनिवार 20 दिसम्बर की दोपहर 12 बजे 93 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया […]

You May Like