जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत गुल्ला चौराहा में बेलखेड़ा के पास एनएच 45 भोपाल-जबलपुर रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े डंपर से पिकअप टकरा गई। हादसे में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार ठाकुर 22 वर्ष निवासी ग्राम टिगरिया थाना जावर जिला सीहोर ने बताया कि उसके पिता कृपाल सिंह और चाचा ओंकार सिंह ग्राम टिगरिया से पिकअप क्रमांक एमपी 04 जीबी 2959 से शहडोल जाने के लिये निकले थे, बेलखेड़ा के पास एनएच 45 भोपाल-जबलपुर रोड़ गुल्ला चौहारा में डंपर क्रमांक एमपी 20 एचबी 6494 के चालक ने अपने डंपर को रोड पर लापरवाही पूर्वक असुरक्षित रूप से रोड़ पर खड़ा कर दिया जिससे उसके पिता की पिकअप क्रमांक एमपी 04 जीबी 2959 डम्फर से टकरा गई जिससे पिता एवं चाचा दोनों को शरीर में गम्भीर चोटें आने से उसके पिता कृपाल सिंह ठाकुर 40 वर्ष एवं चाचा ओंकार सिंह ठाकुर 43 वर्ष दोनों दोनों को सीएचसी शहपुरा में डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।
