टिकटॉक वीडियों बनाने वाला व्यक्ति शेर का बच्चा रखने के आरोप में गिरफ्तार

लाहौर, (वार्ता) पाकिस्तान के पंजाब वन्यजीव विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद टिकटॉक वीडियों बनाने वाले रजब बट को लाहौर में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पिछले महीने कानूनों का उल्लंघन कर शावक को रखने की बात स्वीकार की थी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी एक वन्यजीव अधिकारी द्वारा लाहौर में एक स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने तब कार्रवाई की जब एक वीडियो सामने आया जिसमें बट को शादी के तोहफे के रूप में एक नवजात शेर का बच्चा लेते हुए दिखाया गया, जिससे वन्यजीवों के अवैध कब्जे पर चिंता बढ़ गई।

अदालत के फैसले के मुताबिक बट को एक साल तक परिवीक्षा अधिकारी की देखरेख में सामुदायिक सेवा प्रदान करनी होगी। अपनी सेवा के हिस्से के रूप में, बट पशु अधिकारों पर चर्चा करते हुए व्लॉग बनाएंगे। पशु संरक्षण और अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, परिवीक्षा अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ये वीलॉग मासिक रूप से अपलोड किए जाएंगे।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 25 जनवरी 2025

Sat Jan 25 , 2025
पंचांग 25 जनवरी 2025:- रा.मि. 05 संवत् 2081 माघ कृष्ण एकादशी शनिवासरे शाम 6/11, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन-रात, धु्रव योगे रात 3/26, बालव करणे सू.उ. 6/38 सू.अ. 5/22, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- षटतिला एकादशी व्रत, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7. —————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार 25 […]

You May Like