वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से चटाई धूल

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सीरीज के अंतिम व तीसरे वनडे मुकाबले में 202 रन से हराया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उसने करीब 34 साल के बाद किसी वनडे सीरीज ने पाकिस्तान को हराया है। तीन मुकाबलों के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन के अंतर से शर्मनाक हार दी। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम ने अपने घर में सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यही कारण था कि मुकाबले में पाकिस्तान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के ये तीसरा वनडे मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवाल की रात को खेला गया। इस दौरान मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 294 का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान कप्तान शाई होप ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान 29.2 ओवर में सिर्फ 92 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Next Post

प्रो पंजा लीग सीजन 2 में तेज पिन और धमाकेदार मुकाबलों का दौर

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर:प्रो पंजा लीग सीजन 2 के आठवें दिन जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। जयपुर वीर्स ने एमपी हथौदास को 18-14 से हराया, जबकि शेर-ए-लुधियाना ने मुंबई मसल को 22-4 से मात दी। खास बात यह रही कि 100 प्लस किग्रा वर्ग में जयपुर वीर्स के मज़ाहिर सैदु ने एमपी हथौदास […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।