गुमा मोबाइल जीआरपी ने किया बरामद

जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक छाया को एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। उक्त मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई महिला आरक्षक द्वारा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मोबाइल को सुरक्षित रूप से थाना जीआरपी जबलपुर में जमा कराया गया।

जांच एवं सत्यापन के दौरान मोबाइल के स्वामी जगदीश प्रसाद लोधी पिता रामनाथ लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम रूड़मड़, थाना रीठी कटनी, जो कटनी-मुरवारा में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत हैं, की पहचान की गई। मोबाइल स्वामी के थाना जीआरपी जबलपुर उपस्थित होने पर आवश्यक सत्यापन उपरांत उनका मोबाइल उन्हें सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामी ने जीआरपी जबलपुर एवं महिला आरक्षक छाया का आभार व्यक्त किया।

Next Post

सरिया सप्लाई के नाम पर 3.42 लाख की ठगी

Fri Jun 26 , 2026
जबलपुर: रांझी निवासी एक व्यवसायी से जी.के. टीएमटी बार (सरिया) की डीलरशिप के नाम पर फर्जी डीलर ने 3 लाख 42 हजार 100 रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावण पार्क के पास, रांझी निवासी सूरज कुमार यादव 59 वर्षीय एम एस रविन्द्र इलेक्ट्रिकल्स फर्म […]

You May Like