कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन दा ड्राई एरियास पहुंचकर 7 फरवरी को प्रस्तावित किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शामिल होना प्रस्तावित है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात, बैठक, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. इस दौरान एएसपी सुनीता रावत, एसडीएम नितिन टाले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

प्रेम के आगे पराजित हुआ उद्दव का ज्ञान: जगद्गुरू

Wed Feb 4 , 2026
सीहोर। नगर के चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के अंतिम दिवस समिति के तत्वाधान में सर्व जाति सामूहिक विवाह उत्सव मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में कन्याओं विवाह पूर्ण विधि-विधान से किया गया. भागवत कथा के अंतिम दिवस जगद्गुरु पं. अजय […]

You May Like

Play sound