दिल्ली में होने वाली बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक टली

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई की कोर कमेटी की शुक्रवार शाम को होने वाली अहम बैठक टल गयी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और नई तारीख का ऐलान जल्द किया जायेगा।

ज्ञात रहे कि एक दिन पहले गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत प्रदेश के प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचे थे। श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, नेतृत्व परिवर्तन और आगामी रणनीति पर चर्चा होनी थी। हालांकि, बैठक टलने के कारण इन मुद्दों पर फैसला अब अगली बैठक में लिया जाएगा। बिहार भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक के टलने से राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनी हुई है और अब सभी की निगाहें अगली बैठक की तारीख पर टिकी हैं।

भाजपा की तरफ बैठक टालने के कारणों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि नई तारीख तय कर जल्द ही कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

 

Next Post

पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर व्यापार और निर्यात से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार ने शुक्रवार को व्यापार और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाली लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग और शिपिंग संबंधी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए हितधारकों के साथ दो अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया। पहली बैठक वाणिज्य सचिव की अध्यक्षता में […]

You May Like