नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

सतना: मां शारदा की पावन नगरी मैहर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शरारती व उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ा हुआ है।धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर परेशान करने, मोटरसाइकल अड़ाकर वाहन रोकने तथा जबरन विशेष दुकानों में ले जाकर मनमाना पैसा वसूलने व अभद्रता करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मां शारदा धाम चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 8 सक्रिय असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 1 आरोपी को जमानत मिली, जबकि अन्य 7 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में गया प्रसाद पाल (35 वर्ष) निवासी साहिलरा, भारत सिंह लोधी 25 वर्ष निवासी उदयपुर, विनोद कुशवाहा, 25 वर्ष निवासी साहिलरा, गोविंद कुशवाहा (18 वर्ष) निवासी उचेहरा, अंकुल त्रिपाठी (23 वर्ष) निवासी चपना, थाना मैहर, समीर खान (18 वर्ष) निवासी अंधराटोला मैहर, बालेन्द्र कुशवाहा (38 वर्ष) निवासी मारुती नगर सतना, निखिल पटेल (20 वर्ष) निवासी बोरी, अमदरा शामिल बताये गए।

Next Post

मां चंद्रघंटा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे : सम्राट चौधरी

Tue Oct 13 , 2026
पटना, 13 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। श्री […]

You May Like

Play sound