घर में सो रही मां और दो बेटों को सांप ने डसा:तीनों की मौत

ग्वालियर। घर में सो रही महिला और उसके दो बेटों को सांप ने डस लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद परिजन ने झाड़-फूंक कराया। जिसके चलते इलाज में देरी होने से उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक महिला पिंकी (उम्र 30 साल) पत्नी ब्रजेश शिवपुरी जिले की रहने वाली थी। सोमवार को वह अपने बेटे प्रिंस (7) और बेटी नेहा (5) के साथ राजस्थान के बारां जिले में अपने मायके रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पहुंची थी जहां आज मंगलवार सुबह तीनों को सोते समय कॉमन करैत सांप ने डस लिया। परिजन ने उनके मुंह से झाग निकलते देखा। तीनों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। सांप कमरे में ही था, जिसे परिजन ने लाठी से हमला कर मार दिया।

सांप के डसने के बाद परिजन तीनों को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने सिरसौद गांव में स्थित एक स्थान पर ले गए। करीब पांच घंटे बाद जब तबीयत और बिगड़ गई, तब केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

*कॉमन करैत सर्प का जहर होता है बेहद घातक* स्नेक कैचर जसवंत के अनुसार, कॉमन करैत सांप रात को सक्रिय होता है और इसका जहर कोबरा से चार गुना अधिक घातक माना जाता है। भारत में इसे सबसे खतरनाक सांपों की श्रेणी में पहले नंबर पर रखा जाता है।

Next Post

चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध, भाजपा का एक-एक मंत्री कर रहा भ्रष्टाचार : जीतू

Tue Aug 12 , 2025
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक मंत्री, एक-एक विधायक लूट व भ्रष्टाचार करने में लगा हुआ है जबकि हम ईमानदार विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। नतीजा पूरे प्रदेश में लूट-भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर पीएम नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर देश के प्रधानमंत्री नहीं […]

You May Like