यूनुस के बयान पर भारत ने जतायी नाराज़गी

नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के उस बयान पर आज नाराज़गी जतायी जिसमें उन्होंने कहा है कि बंगलादेश की समस्याओं का कारण भारत की अधिनायकवादी प्रवृत्ति है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में मोहम्मद यूनुस के बयान पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा कि बंगलादेश के भीतर की जो भी स्थिति है, वह वहां की सरकार की जिम्मेदारी है। इस प्रकार का बयान देना, समस्या के समाधान की बजाय, उसे किसी और दिशा में भटकाना है। इससे कोई समाधान नहीं निकलेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि भारत एवं बंगलादेश के बीच परस्पर सहयोग के कई समझौते हैं जो क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

Next Post

ज्ञानेश कुमार के पहले 100 दिन के कार्यकाल में चुनाव आयोग की 21 पहल

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के पहले 100 दिन में नयी 21 पहल की हैं जिनमें चुनावी प्रक्रिया को मजबूत और मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के साथ साथ बूथ स्तरीय चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के साथ साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति दलों […]

You May Like