जाकिर खान ने सेहत के चलते कॉमेडी से लिया सन्यास!

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने सेहत कारणों से 5 साल का ब्रेक लिया है। वह 2030 तक कॉमेडी से दूर रहकर अपनी सेहत और निजी जीवन पर ध्यान देंगे।

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के ‘सख्त लौंडे’ जाकिर खान ने अपने प्रशंसकों को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिससे हर कोई हैरान है। जाकिर ने अपनी गिरती सेहत और मानसिक सुकून के लिए कॉमेडी और स्टेज से चार से पांच साल का लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया है। वर्तमान में अपने शो ‘स्पेशल पापा यार’ के लिए देश-विदेश का दौरा कर रहे जाकिर ने संकेत दिया है कि वह 2030 तक शायद ही दोबारा मंच पर नजर आएं।

यह घोषणा जाकिर ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक लाइव शो के दौरान की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Post

चाइनीज मांझा बिक्री को लेकर पुलिस हुई सख्त

Wed Jan 21 , 2026
बुधनी। प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा बनते जा रहे चाइनीज मांझे को लेकर नवभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है. थाना प्रभारी संदीप जाट ने पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी. उल्लेखनीय है कि सोमवार को नगर […]

You May Like