
बेगमगंज। आज मंगलवार को थाना परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का अधिकार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
थाना प्रभारी राजीव उइके के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ एवं सभी नगर व ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में केक काटकर मनाते हुए समिति के सदस्यों का सम्मान करते हुए सभी सदस्यों की मेहनत और लगनशीलता की प्रशंसा की
नगर व ग्राम रक्षा समिति के जिला संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में नगर ग्राम रक्षा समिति का 18 वां अधिकार दिवस मनाया गया। 18 नवंबर 1999 को विधानसभा में इसका बाकायदा विधेयक पारित करके समिति के सदस्यों को लोक सेवक का दर्जा दिया गया है।
हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम पूर्ण निष्ठा , ईमानदारी से अपने दायित्व को निभाएं।
