सांची विकासखंड में बकाया बिजली बिल पर सख्ती: 8 किसानों पर कुर्की, 4 ने जमा किया बकाया, 4 की मोटर ज़ब्त

सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कुलहड़िया, महुआखेड़ा एवं हिनोतिया में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक लाख रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल वाले कृषि पंप उपभोक्ता किसानों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल आठ किसानों पर विद्युत कंपनी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान चार उपभोक्ता किसानों ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि जमा कर दी, जिसके बाद उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई रोक दी गई। वहीं शेष चार किसानों द्वारा बकाया राशि जमा न करने पर उनकी बोरवेल से विद्युत मोटर निकालकर जप्त की गई। इस संबंध में विद्युत कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ता किसानों पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, वे शासन द्वारा संचालित समाधान योजना के अंतर्गत अपना बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ लें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

उक्त कार्रवाई कुलहड़िया, महुआखेड़ा एवं हिनोतिया गांव में जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार एवं उनकी टीम द्वारा नियमानुसार की गई है।

Next Post

निर्यात तत्परता सूचकांक-2024 में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, चैलेंजर श्रेणी में देश में अव्वल

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के 17 बड़े राज्यों में 9वां स्थान प्राप्त किया है। 57 अंकों के साथ प्रदेश न केवल ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शामिल हुआ है, बल्कि इस श्रेणी के […]

You May Like