रेल्वे का सामान हुआ चोरी

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत केएनएसजी साईड में रखा में रेल्वे का पुराना सामान चोरी चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक दिनेश पाठक 52 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे विभाग में सीएनसी के पद पर पदस्थ है उसकी पोस्टिंग केएनएसजी साईडिंग इंचार्ज पर है। केएनएसजी साईड में रेल्वे विभाग के पुराने सामान को रखा जाता है। चोर साईड से पुरानी दो आलमारी, तीन टेबल, आधा दर्जन कुर्सी, दो पंखा, दो ट्यूब लाईट, एक सिंटेक्स पानी की टंकी, उपस्थिति पंजी, सीआर नोट, कैश बुक, लोडिंग अनलोडिंग बुक आदि सामग्री कुल कीमती लगभग 10 हजार रूपये के नहीं थे।
ट्रैक्टर ले गए चोर
पाटन थाना अंतर्गत टिमरी में गैरिज में खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र कुमार साहू 53 वर्ष निवासी ग्राम टिमरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने टे्रक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड आर 5181 गैरिज में खड़ा कर दिया था सुबह सोकर उठा तो देखा उसका टे्क्टर गैरिज में नहीं था ।

Next Post

टूटेगा माधवनगर थाना, स्टाफ होगा नए स्थान पर रवाना

Sun Apr 19 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ से पूर्व प्रशासनिक और शहरी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव शुरू हो गया है. फ्रीगंज क्षेत्र में कलेक्टर और एसपी के संयुक्त बहुमंजिला भवन के निर्माण के साथ ही माधवनगर थाने को भी शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है. यह बदलाव न केवल […]

You May Like