युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: मदनमहल थाना शिवनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम अनुराग धर्मक 32 वर्ष निवासी शिवनगर ने सूचना दी कि वह 3 भाई है.

उसका छोटा भाई अभिज्ञान धर्मक 25 वर्ष घर पर ही रहता था, वह सुबह काम करने गया था शाम लगभग 6 बजे मॉ ने फोन कर बताया कि अभिज्ञान घर के बेडरूम में फांसी लगाकर खत्म हो गया है वह घर पहुंचा देखा भाई अभिज्ञान की फांसी लगा लेने से मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Next Post

मोबाइल दुकान का टूटा ताला, नगदी पार

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गतबेलखाडू में अज्ञात चोर मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कृष्ण कुमार पटेल 28 वर्ष निवासी ग्राम बघोड़ा पनागर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बेलखाडू में उसकी संकट मोचन मोबाइल की दुकान है जिसका वह संचालन करता है। […]

You May Like