मोबाइल दुकान का टूटा ताला, नगदी पार

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गतबेलखाडू में अज्ञात चोर मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कृष्ण कुमार पटेल 28 वर्ष निवासी ग्राम बघोड़ा पनागर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बेलखाडू में उसकी संकट मोचन मोबाइल की दुकान है जिसका वह संचालन करता है।

बीती रात लगभग 9-30 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर ग्राम बघौड़ा चला गया था रात लगभग 3-15 बजे बेलखाडू निवासी शरद बर्मन ने उसे फोन कर बताया कि आपके मोबाइल दुकान का शटर खुला है, सूचना मिलने पर वह अपने भाई हरिओम पटैल के साथ अपनी दुकान बेलखाडू आकर देखा दुकान का शटर खुला था तथा दुकान का ताला टूटा था, दुकान के काउण्टर में रखे नगदी 80-85 हजार रूपये गायब थे, आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज देखा कोई जानकारी नहीं मिली।

Next Post

ट्रक चालक ने एक्सीडेंट के बाद दुकान में बंद कर संचालक को पीटा, धमकाया

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी विजय नगर में ट्रक चालक ने एक्सीडेंट के बाद दुकान में बंद कर संचालक को पीटने के साथ धमकाया और फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि संजीव श्रीवास्तव 55 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके गल्ले की दुकान […]

You May Like