पंचांग 21 अगस्त 2025:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी गुरूवासरे दिन 12/36, पुष्य नक्षत्रे रात 1/6, व्यतिपात योगे शाम 6/12, वणिज करणे सू.उ. 5/36 सू.अ. 6/24, चन्द्रचार कर्क, पर्व- मासशिवरात्रि व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 21 अगस्त 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
——————————————————–
आज का भविष्य- गुरूवार 21 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुट मिलनसार होगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. खेलों के प्रति रूचि रखने वाला, न्यायप्रिय होगा. किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा.
——————————————————–
मेष- आवेश के बजाय नरमाई से काम लें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. जमिथुन जायजाद के कार्यो में विलंब होगा. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.
वृषभ- कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें. सामाजिक प्रतिष्ठा तथा लाभदायक काम बनेंगे. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. मनोंरंजन के अवसर मिलेंगे.
मिथुन- भावी लाभ की दृष्टि से नई योजना में निवेश कर सकते है. कैरियर की अनदेखी न करें. लाभदायक स़्त्रातोंं का विस्तार होगा. किसी नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा.
कर्क- महत्वपूर्ण लाभदायक प्रस्ताव हाथ से निकल सकते है. भूमि भवन संबंधी मामले सुलझेंगे. कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी. रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है.
सिंह- आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होने से महत्वपूर्ण फैसला लेने में देरी होगी. आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते है, जिससे मानसिक पीड़ा होगी.
कन्या- भावनात्मक संबंधों को लेकर असमंजस्य रहेगा. जरूरत मंदों की मदद करने से नवीन अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा. दूर दराज की यात्रा होगी. संयम रखें.
तुला- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. लेनदेन में सावधानी रखें. अधिकारियों से अनुबंधों का लाभ मिलेगा. परिश्रम तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी.
वृश्चिक- युवावर्ग वैवाहिक चर्चाओं से उत्साहित रहेंगे. रिश्ते मजबूत होंगे. आपके व्यापार व्यवसाय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अनावश्यक परिश्रम करना होगा.
धनु- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा. सोच विचार कर निर्णय करें. नौकरी में कार्यो में अधिकता रहेगी. व्यापारिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता के योग है.
मकर- जल्दबाजी के बजाय सोच विचार कर निर्णय करें. नौकरी में प्रतिष्ठित पद प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. व्यापारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है.
कुम्भ- बड़ी सौदा करने के लिये छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना पड़ेगा, आपकी बुद्धिमानी तथा सूझबूझ से बिगडे काम बन जायेंगे. परिश्रम अधिक रहेगा.
मीन- लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चलने का प्रयास करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यो में आशातीत सफलता के योग प्रबल है. महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिलेगी.
——————————————————–
व्यापार भविष्य
भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, सन, सरसों, अरंडी, मॅूगफली, तेल, घी, में मंदी की चाल चलेगी. गेहॅू, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी के भाव में तेजी होकर नरमी का रूख रहेगा. भाग्यांक 2489 है.
——————————————————–
