सियासत
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 जनवरी को महू में होने वाले संविधान सम्मेलन का मोर्चा संभाल लिया है. इस सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी हिस्सा लेने वाले हैं. प्रदेश कांग्रेस अपने स्तर पर इस कार्यक्रम की जबरदस्त तैयारी कर रही है, लेकिन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपनी ओर से तय किया है कि 24 जनवरी से वह इंदौर में कैंप करेंगे तथा मालवा और निमाड़ के सभी कांग्रेस के बड़े नेताओं को मोबलाइज कर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे.
दिग्विजय सिंह इस संबंध में भोपाल में भी सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने भोपाल में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 27 जनवरी के कार्यक्रम के लिए जुट जाने के लिए कहा. दरअसल, एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई. पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बैठक में शामिल हुए. इस दौरन दिग्वजिय ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप में से कांग्रेस का इतिहास किस-किस ने पढ़ा है.
आपको कांग्रेस का इतिहास पढ़ना चाहिए. अगर आपको आरएसएस-बीजेपी से लड़ना है तो दिमाग से लड़ना होगा, सिर्फ जिंदाबाद करने से नहीं लड़ पाओगे, जिंदाबाद करने से भाजपा को नहीं हरा पाओगे. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, एनएसयूआई प्रभारी मृणाल पंत पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मप्र प्रभारी रितु बराला प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एनएसयूआई के सह प्रभारी महेश सामोता उपस्थित रहे. बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई. वहीं कैंपस चलो अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया
