गंदगी मिली तो एनजीओ पर लगाया जुर्माना

दरोगा का पांच हजार का वेतन काटने के निर्देश
आयुक्त ने निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण

इंदौर. स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम आयुक्त ने कमान अपने हाथ में ले ली है. निगम के शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों का स्वयं निरीक्षण कर रहे है. आज सुबह आयुक्त ने विभिन्न सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तालाबों का निरीक्षण किया.आयुक्त ने आज सुबह लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहे के पास गुटकेश्वर मंदिर के पास निर्मित होने वाले एसटीपी प्लांट स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लांट निर्माण की गति और गुणवत्ता की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद आयुक्त ने अरविंदो हॉस्पिटल के पास स्थित नाले में कचरा और गंदगी पाए जाने पर एनजीओ संस्थान एचएमएस पर 5 हजार जुर्माना लगाने और वार्ड 18 के दरोगा गोपाल ऊंटवाल का 5 हजार वेतन काटने के निर्देश दिए. इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अधीक्षण यंत्री विवेश जैन, संबंधित झोनल अधिकारी नदीम खान,अतीक खान, नरेंद्र कुरील और अन्य अधिकारी साथ में उपस्थित थे।

तालाब सौंदर्यीकरण कार्य भी देखा
ततपश्चात आयुक्त ने भौंरासला तालाब पहुंचकर सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य को देखा.उन्होंने तालाब के आस पास किए जा रहे कार्यों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. कबीट खेड़ी में बन रहे एसटीपी प्लांट के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा तय कर काम खत्म पर जोर दिया. आयुक्त  वर्मा ने कहा कि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए एसटीपी प्लांट और जलस्रोतों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. नगर निगम इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगा.

Next Post

किसान नेता पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, कार में तोडफ़ोड़

Mon Jan 20 , 2025
जबलपुर: शहपुरा-पाटन रोड के ओवरब्रिज मेें नकाबपोश बदमाशों ने किसान नेता पर हमला कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ की। हमले मेेंं घायल किसान नेता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान संघ के जिला युवा वाहिनी प्रमुख यश गोटियां […]

You May Like