बजाज ऑटो की बिक्री अप्रैल में 40 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई, 04 मई (वार्ता) प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री अप्रैल में 40 प्रतिशत बढ़कर 5,13,792 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अप्रैल में उसने कुल 4,39,953 दुपहिया और 73,839 वाणिज्यिक वाहन बेचे। ये आंकड़े एक साल पहले के मुकाबले क्रमशः 38 प्रतिशत और 54 प्रतिशत अधिक है। दुपहिया की घरेलू बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 2,10,063 इकाई पर, निर्यात 78 प्रतिशत बढ़कर 2,29,890 इकाई पर रहा।

वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 38,147 इकाई और निर्यात 35,692 इकाई रही, जो क्रमशः 19 प्रतिशत और 125 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दिखाता है। वाणिज्यिक और दुपहिया वाहन मिलाकर कंपनी की घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 2,48,210 इकाई पर और निर्यात 83 प्रतिशत बढ़कर 2,65,582 इकाई पर रहा।

.....

Next Post

क्रूज हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कैट यूथ विंग ने की भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

Mon May 4 , 2026
ग्वालियर: जबलपुर के बर्गी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कैट यूथ विंग ग्वालियर द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पोस्ट ऑफिस, महाराज बाडा पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा […]

You May Like