भिंड में रेत माफिया ने कलेक्टर पर कर दिया हमला, कार में टक्कर मारी, पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग कर खदेड़ा

भिंड: इस बार माफिया ने सीधे कलेक्टर पर ही हमला कर दिया। मामला भिंड का है। उमरी सदर बाजार में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला कर दिया गया।जानकारी के अनुसार कलेक्टर पर हमला देर रात किया गया। बदमाश ट्रैक्टर – ट्रॉली छुड़ाने आए थे। इसके लिए कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव किया गया। कलेक्टर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव देर रात 2 बजे अपनी प्राइवेट गाड़ी से चेकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने रेत से भरा ट्रैक्टर देखा। इस ट्रैक्टर को रोका और ड्राइवर से पूछताछ कर उसे ट्रॉली थाने पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद ट्रॉली वाले ने कलेक्टर की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।कलेक्टर की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने पांच राउंड फायरिंग की जिसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि , रेत से भरी ट्रॉली को थाने लाया गया है। बदमाशों को ढूंढने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

Next Post

  नहर की मिट्टी धंसने से 4 मजदूर गिरे, 2 की मौत

Fri Jan 31 , 2025
 मैहर के रामनगर क्षेत्र में नौगांव-4 में हुई घटना, राहत कार्य जारी सतना :मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगांव में गुरुवार की दोपहर उस वक्त एक बड़ा हादसा सामने आया जब नहर की मिट्टी अचानक धंसने लगी. इस घटना के चलते नहर निर्माण कार्य में लगे 4 मजदूर […]

You May Like