लाल क़िले के पास जैन समाज के समारोह से एक करोड़ रुपये के कलश की चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) राजधानी में लाल क़िले के पास आयोजित जैन समाज के समारोह के दौरान हुयी एक करोड़ रुपये मूल्य के कलश की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी भूषण वर्मा के रूप में हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैन समाज का यह समारोह 31 अगस्त से आठ सितम्बर तक आयोजित किया गया था। इस समारोह में दो सितम्बर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए थे। उसी दिन भारी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ने वहां से कीमती कलश चोरी कर लिया था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि चोरी हुआ कलश क़रीब एक करोड़ रुपये का है।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की और गाज़ियाबाद तथा हापुड़ में लगातार तलाश अभियान चलाये। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि भूषण वर्मा से पूछताछ जारी है और जल्द ही चोरी हुए कलश की बरामदगी की जाएगी।

Next Post

ऑडी ने 7.8 लाख तक घटाये वाहनों के दाम

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) लग्जरी यात्री वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने सोमवार को अपनी कारों की कमीतों में 2.6 लाख से 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद उसका फायदों ग्राहकों […]

You May Like