नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) लग्जरी यात्री वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने सोमवार को अपनी कारों की कमीतों में 2.6 लाख से 7.8 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा की।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद उसका फायदों ग्राहकों को देते हुये दाम कम किये हैं।
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जीएसटी को सरल बनाने के उपाय सही दिशा में उठाये गये कदम हैं। इससे वाहन उद्योग को बढ़ने में और कंपनी को बाजार के विस्तार में मदद मिलेगी।
उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर कम जीएसटी की दर बनाये रखने के जीएसटी परिषद के फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि इससे कारोबारी परिवेश में स्थिरता आती है।
इससे पहले टाटा मोटर्स, रेनॉ इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी जीएसटी सुधारों के मद्देनजर कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।
Next Post
बिरोदा में गणेश विसर्जन के जुलूस पर पथराव लेकिन स्थिति नियंत्रण में
Mon Sep 8 , 2025
बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में श्री गणेश विसर्जन के जुलूस एवं हनुमान चालीसा के दौरान समाज विशेष के लोगों द्वारा किए गए पथराव में 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं , प्रशासन 3 लोगों के घायल होने की 8 बात कर रहा हैं। जबकि 6 […]

